Offline
Online
Viewers 0

पीएम श्री नवोदय विद्यालय बजरंगगढ़ में ‘कला उत्सव-2026’ समारोह का आयोजन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पीएम श्री नवोदय विद्यालय बजरंगगढ़ में ‘कला उत्सव-2026’ समारोह का आयोजन*

 द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 7 अक्टूबर 2026 

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का बढ़ाया उत्साह*

*‘नशे से दूरी है जरूरी’ का दिया संदेश, साइबर सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति किया जागरूक*

पीएम श्री नवोदय विद्यालय, बजरंगगढ़ में आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय ‘कला उत्सव-2026’ समारोह का भव्य एवं गरिमामय शुभारम्भ हुआ । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें “नशे से दूरी है जरूरी” का मूल मंत्र दिया । उन्होंने कहा कि देश के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है । युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा एवं क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना चाहिए ।

उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड के प्रति भी जागरूक किया । विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के आवश्यक उपायों, सतर्कता एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल सतर्क होकर उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया । साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ।

‘कला उत्सव-2026’ के अवसर पर विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों को प्रभावित किया । पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें