मुंबई में आग के दौरान 7 गैस सिलेंडर फटे, सभी लोग सुरक्षित निकाले गए
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 8 अक्टूबर 2026
मुंबई के मुलुंड ईस्ट में गुरुवार को बीएमसी पीएपी प्रोजेक्ट के एक जी+1 लेबर कैंप में आग लग गई. आग के दौरान 7 गैस सिलेंडर फट गए. कैंप में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अभी तक किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है. फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई की. यह कैंप धारावी से हटाए गए परिवारों के लिए बनाए गए रिहैबिलिटेशन कैंप का हिस्सा था.
@MumbaiPolice
#Mumbai #Fire







