हडपसर पूजा स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से, बीना-रानी कमलापति-इटारसी में ठहराव

प्रयागराज –हडपसर स्पेशल ट्रैन : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत, 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी स्पेशल ट्रेन
भोपाल | द्वारका न्यूज़
12/09/2026
भोपाल। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से महाराष्ट्र के हडपसर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति और इटारसी रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक होगा संचालन
रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज-हडपसर पूजा स्पेशल 21 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से रात 10:20 बजे रवाना होगी। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ट्रेन बीना, रानी कमलापति और इटारसी होते हुए हडपसर पहुंचेगी।
जानिए प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन का समय
– प्रयागराज: रात 10:20 बजे प्रस्थान
– बीना: रात 11:35 बजे
– रानी कमलापति: अगले दिन रात 2:00 बजे
– इटारसी: अगले दिन सुबह 3:35 बजे
– हडपसर: शाम 7:30 बजे आगमन
21 कोच के साथ चलेगी पूजा स्पेशल
इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 12 स्लीपर कोच, छह सामान्य श्रेणी के कोच, एक थर्ड एसी कोच और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रियों को यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।
मध्य प्रदेश के यात्रियों को होगा फायदा
प्रयागराज और हडपसर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के बीना, रानी कमलापति और इटारसी में ठहराव से मध्य प्रदेश के यात्रियों को त्योहारों के दौरान यात्रा के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। खासकर दीपावली और छठ पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
द्वारका न्यूज़ | हर खबर, आपके साथ
प्रधान संपादक: विक्रम सिंह तोमर







