टीम इंडिया का हुआ ऐलान; शुभमन गिल बने कप्तान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीम इंडिया का हुआ ऐलान; शुभमन गिल बने कप्तान

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ नेटवर्क

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE; टीम इंडिया का हुआ ऐलान; शुभमन गिल बने कप्तान

 टेस्ट टीम का ऐलान, BCCI ने नए कप्तान-उपकप्तान की भी कर दी घोषणा

Team India Squad Announcement: इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इसके अलावा भारत को नया टेस्ट कप्तान भी मिल गया है। शुभमन गिल टीम की कमान संभालेंगे।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, BCCI ने नए कप्तान-उपकप्तान की भी कर दी घोषणा

Team India Squad Announcement: इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की सिलेक्शन कमिटी ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इसी के साथ भारत की टेस्ट टीम के नए कप्तान की भी घोषणा हो गई है, क्योंकि इस महीने की शुरुआत में नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। ऐसे में अब टीम के नए टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल होंगे, जिनका कार्यकाल अगले महीने से शुरू होने वाला है। वहीं, टीम के वाइस कैप्टन के रूप में ऋषभ पंत की नियुक्ति हुई है।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें