जैव-विविधता के संरक्षण से विश्व का कल्याण
द्वारका न्यूज़ गुना
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
हमारे जीवन में जैव-विविधता का काफी महत्व है। हमें एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना है, जो जैव- विविधता में समृद्ध, टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के लिए हमें अवसर प्रदान कर सकें। जैव-विविधता के कमी होने से प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा और तूफान ,पर्यावरण ग्लोबल वॉर्मिंग आदि का खतरा और अधिक बढ़ जाता है अत: हमारे लिए जैव-विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी है।
जैव-विविधता दिवस का उद्देश
लाखों विशिष्ट जैविक की कई प्रजातियों के रूप में पृथ्वी पर जीव उपस्थित है और हमारा जीवन प्रकृति का अनुपम उपहार है। इसमें विशेष तौर पर वनों की सुरक्षा, संस्कृति, जीवन के कला शिल्प, संगीत, वस्त्र-भोजन, औषधीय पौधों का महत्व आदि को प्रदर्शित करके जैव-विविधता के महत्व एवं उसके न होने पर होने वाले खतरों के बारे में जागरूक करना है।









