बिहार के पूर्व सी एम लालू यादव का बड़ा फैसला, बेटे तेज प्रताप यादव को RJD से निकाला; \’रिलेशनशिप पोस्ट\’ से मचा था बवाल
द्वारका न्यूज़: प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
: आज लालू प्रसाद यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकालने की घोषणा की है. लालू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट भी लिखा है.
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को पार्टी ने निकाल दिया है. तेज प्रताप उनके बड़े बेटे हैं. शनिवार को तेज प्रताप अपने निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे को लेकर चर्चाओं में थे. उनके फेसबुक पोस्ट पर अनुष्का यादव (Anushka Yadav) नामक लड़की के साथ तस्वीर सामने आई थी. इस पोस्ट में यह लिखा गया था कि तेज प्रताप यादव और अनुष्का 12 साल से एक दूसरे को जान रहे हैं. दोनों ने रिलेशनशिप में रहने की बात कही थी. हालांकि बाद में तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था. अब आज लालू प्रसाद यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया है









