मध्य प्रदेश में नेक काम दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने के लिए के लिए मिलेगा 25,000 रुपये का इनाम, \’राहवीर\’ बनकर बचाएं जान
द्वारका न्यूज़:
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
मध्य प्रदेश सरकार ने \’राहवीर योजना\’ शुरू की है। सड़क दुर्घटना में घायल की जान बचाने पर 25,000 रुपये का इनाम मिलेगा। सरकार राह-वीर को सम्मान पत्र भी देगी। घायल को \’गोल्डन आवर\’ में अस्पताल पहुंचाना होगा। पुलिस मदद करने वालों को परेशान नहीं करेगी। एक व्यक्ति अधिकतम पांच बार इनाम पा सकता है।
किसी की जान बचाना शायद सबसे बड़ा पुण्य है। लेकिन जरा सोचिए अगर इस नेक काम के लिए आपको सरकार की ओर से इनाम भी मिले तो। जी हां केंद्र सरकार की \’राहवीर योजना\’ अब मध्य प्रदेश मे लागू हो गई है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में अगर आप किसी की जान बचाते हैं तो पुलिस आपको परेशान नहीं करेगी बल्कि मध्य प्रदेश सरकार आपको इनाम के साथ-साथ सम्मान पत्र से भी नवाजेगी।









