गुना मे माहेश्वरी समाज का उत्पति दिवस महेशनवमी का कार्यक्रम माहेश्वरी समाज के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ४ जून को मनाया गया
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता महेंद्र कुमार महेश्वरी
इस अवसर पर भगवान श्री महेश जी की पालकी की शोभा यात्रा का एक चल समारोह शहर के मुख्य मार्ग से निकाला गया । इस अवसर पर माहेश्वरी समाज गुना एवं माहेश्वरी महिला मंडल के सदस्यों का नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया ।इस अवसर पर समाज द्वारा जनहित , समाजहित एवं देश हित के अनेक कार्यक्रम किये गए ।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री प्रवीण सोमानी एवं सचिव नरेंद्र माहेश्वरी सहित समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य एवं मातृ शक्ति उपास्थित थे ।इस कार्यक्रम में ग्वालियर संभाग की उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम माहेश्वरी ,प्रादेशिक सदस्य श्री महेंद्र मजेजी एवं श्री गोविंद भट्टर विशेष रूप से उपस्थित थे ।









