पहली वर्षा के साथ ही बिगड़ने लगी आरोन बस स्टैंड की हालत, कीचड़ और जलभराव से यात्री परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पहली वारिश में ही गुना नगर पालिका की खुली पोल 

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

वर्षा के साथ ही बिगड़ने लगी आरोन बस स्टैंड की हालत, कीचड़ और जलभराव से यात्री परेशान

गुना शहर की बीजी रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संचालित आरोन बस स्टैंड की हालत एक बार फिर बारिश के साथ ही बदतर हो गई है। रिमझिम बारिश के चलते यहां कीचड़, गंदगी और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। हर वर्ष बारिश के मौसम में आरोन बस स्टैंड पर यही हालात बनते हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा आज तक कोई ठोस सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। स्टेशन के चारों ओर गड्ढ़े, बहता गंदा पानी, कीचड़ भरी जमीन और अव्यवस्थित बसों की कतारें आम दृश्य बन चुके हैं।

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि उन्हें बसों तक पहुंचने के लिए कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। नाली व्यवस्था ठप होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही पानी भर जाता है, जिससे स्टैंड पर बैठने और खड़े होने की भी जगह नहीं मिलती। कई बार बुजुर्ग यात्री और महिलाएं फिसलकर गिर भी जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका या परिवहन विभाग की ओर से यहां कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। यह बस स्टैंड लंबे समय से आरोन, बीनागंज, मधुसूदनगढ़ और आसपास के गांवों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए प्रमुख पड़ाव है। लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यह स्थान यात्री सुविधा केंद्र की बजाय दु:खद अनुभव का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही यहां की जल निकासी, सफाई और फर्श की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और भविष्य में यह समस्या दोहराई न जाए।

#JyotiradityaScindia #Guna #jaivardhansingh #MPNews #DigvijaySingh

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें