हेमंत खंडेलवाल बने मप्र बीजेपी के नए अध्यक्ष, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
हेमंत खंडेलवाल को आज आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है. चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने यह घोषणा की. विधायक हेमंत पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं.
बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को आज आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया. चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने यह घोषणा की. विधायक हेमंत पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं.
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, \’\’मैं अध्यक्ष पद के लिए हेमंत खंडेलवाल को पत्र देकर चुनता हूं. हेमंत सहज और गंभीर व्यक्तित्व के धनी हैं. निष्ठावान और किसी को कष्ट न देने वाले नेता हैं.\’\’









