बाल कल्याण समिति जिला गुना में बच्चों के लिए विधिक सहायता की जानकारी दी गयी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाल कल्याण समिति जिला गुना में बच्चों के लिए विधिक सहायता की जानकारी दी गयी।

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

गुना : बाल कल्याण समिति जिला गुना में बालिका की शिकायत आई थी महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय में प्रवेश हेतु दस्तावेज होने के बाद भी मुझे 9 वीं कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है बालिका की शिकायत पर बाल कल्याण समिति गुना अध्यक्ष- डॉ .नीरू शर्मा ,सदस्य गण- अनुसुईया रघुवंशी,डॉ.रेणु मिश्रा,रविन्द्र रघुवंशी, सुधाकर शर्मा ने स्कूल पहुंचकर समिति ने प्राचार्य और सभी स्टाफ से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की प्राचार्य और स्टाफ ने बताया कि हमने बालिका को विद्यालय के कार्यालय में भेजा था मार्क के लिए बालिका ने समझा कि शिक्षा अधिकारी से मार्क करवा कर लाओ अध्यक्ष

डॉ. नीरू शर्मा ने विद्यालय में बताया कि छात्र -छात्राओं और शिक्षकों के बीच संवाद स्पष्ट सरल होना चाहिए साथ ही प्राचार्य और स्टॉफ को स्पान्सरशिप के बारे में भी बताया कि आपके विद्यालय में ऐसे बच्चे जिनके पिता की मृत्यु हो गई हो या माता – पिता की मृत्यु हो गई हो जो आर्थिक रूप से कमजोर हो ऐसे बच्चों महिला बाल विकास द्वारा बालक बालिका को 4000 रुपये प्रतिमाह पालन पोषण व शिक्षा के लिए संरक्षक को दिये जाते है,

प्राचार्य को बताया गया कि ऐसे आर्थिक कमजोर बच्चों का रजिस्टर बनाए एवं ऐसा रजिस्टर भी बनाए जिसमें 20 से 30 दिन तक अनुपस्थित बालक बालिका के नाम अंकित हो

साथ ही प्राचार्य को बताया कि जब आप समिति में भेजे तो प्रमाणीकरण जन्म-प्रमाण पत्र दिनांक सहित एवं प्रवेश के समय विद्यायलय में प्रवेश मौखिक या लिखित किस आधार पर किया अंकित करके प्रमाणित करें सदस्यों ने भी विद्यालय में बताया कि बच्चों को गुड टच बेड टच के बारे में बच्चों को बताया जाये

,बच्चों के लिए विधिक सहायता की भी जानकारी दी गयी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें