राघौगढ में मंदिरों से हुई चोरियों का पुलिस ने किया पर्दाफाश*    

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों में गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाहीं*

 द्वारका

न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 

*राघौगढ में मंदिरों से हुई चोरियों का पुलिस ने किया पर्दाफाश*    

 

*तीन आरोपी चोर गिरफ्तार कर चोरी का सामान किया बरामद*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रियता से कार्यवाहियां कर इस प्रकार के अपराधों के जल्द से जल्द खुलासे किए जा रहे हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के राघौगढ थाना प्रभारी निरीक्षक जुबेर खान एवं उनकी टीम द्वारा विगत दिनों राघौगढ़ में मंदिरों से हुई चोरियों का पर्दाफास करते हुए तीन आरोपी चोर गिरफ्तार कर जिनसे मंदिरों से चोरी हुआ सामान बरामद किया गया है ।

 

गौरतलब है कि दिनांक 29 जून 2025 को फरियादी रामस्‍वरूप शर्मा निवासी राघौगढ़ के द्वारा राघौगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह राघौगढ़ के छोटा शिवालय मंदिर का पुजारी है । दिनांक 28 जून 2025 की रात अज्ञात चार व्‍यक्ति चोरी की नियत से मंदिर में घुसे, जिनके डर के कारण उसने अपनी कुटिया का दरबाजा बंद कर लिया । सुबह देखा तो में शिवालय की अष्‍ट धातु की मूर्ति, पीतल की तीन झालर, ताबे के तीन लोटा, पीतल की एक गरूड घंटी गायब थीं । इससे पूर्व में भी पंचमुखी हनुमान मंदिर, शंकर भगवान मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर, गणेश मंदिर, संतोषी मैया मंदिर के कलश चोरी की भी घटनाएं हो चुकी हैं । जिस पर से राघौगढ थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 224/25 धारा 331(4), 305(डी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।

 

इसी प्रकार दिनांक 22 जून 2025 को फरियादी प्रताप प्रजापति निवासी भरसूला राघौगढ के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि राघौगढ में बजरंग फाटक के पास स्थित गणेश मंदिर से दिनांक 21-22 जून की रात कोई अज्ञात चोर मंदिर की दानपेटी का ताला तोडकर उसमें रखे करीबन पंद्रह हजार रुपये चोरी कर ले गया है । जिस पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध राघौगढ थाने में अपराध क्रमां‍क 213/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।

 

मंदिरों से हुईं सिलसिलेवार चोरियों की घटनाओं को गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी पुलिस द्वारा गंभीरता से लेकर मंदिर चोरियों का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर माल बरामद किए जाने हेतु एसडीओपी राघौघढ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में राघौगढ थाना प्रभारी निरीक्षक जुबेर खान और उनकी टीम को लगाया गया । निर्देशानुसार राघौगढ थाना पुलिस चोरियों के अज्ञात आरोपियों की तलाश व पतारसी में सक्रियता से जुट गई और इस हेतु अपना मुखबिर जाल बिछाकर आरोपियों की पहचान के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरुप मुखबिर सूचना पर मंदिर चोरियों में बीते रोज संदेही आरोपी दीपक पुत्र राजकुमार शर्मा उम्र 26 साल निवासी बरवटपुरा राघौगढ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जिसके द्वारा अपने साथी देवकिशन अहिरवार, विरजू नाई एवं दशरथ लोधी के साथ मिलकर उक्त चोरियां करना स्वीकार किया साथ ही चोरी का सामान इमरान खान निवासी राघौगढ को बेचना बताया । इसके बाद पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस इजाफा कर शेष आरोपियों की तलाश की गई और आज दिनांक 03 जुलाई 2025 को आरोपी देवकिशन पुत्र लालचंद अहिरवार उम्र 45 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना एवं इमरान पुत्र जुम्मन खान उम्र 32 साल निवासी चौकी मोहल्ला राघौगढ को भी गिरफ्तार कर लिया गया । चोरियों के उक्त प्रकरणों में पुलिस द्वारा आरोपियों की निसादेही से भगवान शिवजी की पीतल की एक मूर्ति, पीतल का कलश, तांबे के दो लौटा, हनुमानजी का पीतल का गधा कुल कीमती करीबन 80 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है । चोरी के प्रकरणों में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं, जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर चोरियों में शेष माल बरामद किया जावेगा ।

 

एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में राघौगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जुबेर खान, उपनिरीक्षक कमल सिंह मीना, सउनि दशरथ मंडावी, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक धर्मेन्द्र रावत, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक देवेंद्र नरुका, आरक्षक मनोज सिकरवार, आरक्षक नवदीप शर्मा, आरक्षक हरवीर जादौन एवं आरक्षक सीताराम मीना की महत्वपूर्ण विशेष भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें