MP हरदा घटना के विरोध में गुना में राजपूत समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन – जताया गहरा आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरदा घटना के विरोध में गुना में राजपूत समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन – जताया गहरा आक्रोश

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

आज दिनांक 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को गुना जिले के समस्त राजपूत समाज ने एकजुट होकर हरदा में राजपूत समाज के लोगों पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, मारपीट और महिला-बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। समाज द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन गुना कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया।

 

सुबह 11:00 बजे से ही भारी बारिश के बावजूद समाज के सैकड़ों लोग हनुमान चौराहा पर एकत्रित होने लगे। बाद में सभी ने एक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नारों के माध्यम से प्रशासन और सरकार के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। प्रमुख नारों में –

\”राजपूत एकता जिंदाबाद\”, \”प्रशासन की गुंडागर्दी नहीं चलेगी\”, \”मोहन यादव मुर्दाबाद\”, \”बीजेपी के राज में बेटी पिटे बाजार में?\” प्रमुख थे।

 

हरदा में करणी सेवा के प्रमुख श्री जीवन सिंह शेरपुर और उनके साथियों के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट, छात्रावास में जबरन घुसकर बच्चों से हिंसात्मक व्यवहार तथा महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर समाज में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई कि –

 

1. राजपूत समाज के जिन लोगों पर गलत धाराएं लगाई गई हैं, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए।

 

2. हरदा एसपी और कलेक्टर को तत्काल हटाया जाए।

 

3. लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

 

4. भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा स्पष्ट गारंटी दी जाए।

 

इस विरोध प्रदर्शन में सिर्फ राजपूत समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समाजों के प्रबुद्ध जन भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए और सर्व समाज के नाम से यह ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, किंतु समाज में सरकार और प्रशासन के प्रति असंतोष स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

 

राजपूत समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उक्त मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जायेगा!

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें