*गुना- शहर के बीचों बीच कॉलोनी में वर्षों से हुए प्लाट कब्जे को कोर्ट आदेश अनुसार वापस सौंपा गया।*
द्वारका न्यूज़ गुना
मामला वर्धमान कॉलोनी स्थित प्लॉट का है।आज दिनांक 15-07-24 को 30*50 = 1500 वर्ग फुट प्लॉट का है जिस पर चैन सिंह किरार, हेमराज किरार, श्रीवल्लभ किरार द्वारा वर्षों से कब्जा किया हुआ था । न्यायालय द्वारा लगातार करवायी के चलते कोर्ट के आदेश द्वारा डिग्रीधारी जय कुमार जैन को आज कब्जा वापस सौंपा गया। कोर्ट आदेश द्वारा कब्जा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कोर्ट से आए अधिकारी नाज़िर बालकिशन शर्मा जी एवं नायब नाजिर वीरेंद्र परिहार जी के निर्देशन में खाली करवाया गया रिकॉर्ड के अनुसार पिछली बार नायब नाजिर एवं कोर्ट के अन्य अधिकारियों के साथ मारपीट की गई थी जिसके चलते चैन सिंह किरार, हेमराज किरार, श्रीवल्लभ किरार, भानु किरार, सचिन किरार पुत्र चैन सिंह किरार की एफ आई आर कोर्ट के अधिकारियों द्वारा सिटी कोतवाली में की गई थी जिला न्यायालय के आदेश अनुसार सिटी कोतवाली में 16 जून को धाराएं बी एन एस 121 (1) एवं बी एन एस 132 के तहत केस भी दर्ज हुआ है जिस पर करवाई जारी है।









