*समाजवादी पार्टी जिला गुना के नए अध्यक्ष बने किसान नेता विवेक सिंह तोमर*
द्वारका न्यूज़ गुना
जिला व्यूरो संदेश कुमार झा
गुना जिले के किसान नेता एवं पिपरोदा नानाखेड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व उप सरपंच, कृषि व्यापारी विवेक सिंह तोमर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी और प्रदेश अध्यक्षडॉक्टर मनोज कुमार यादव की अनुशंसा पर गुना जिले के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में कमान सौपी गई है श्री विवेक सिंह तोमर के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है विशेष रूप से शोषित पीड़ित एवं वंचित वर्ग के लोगों में उत्साह नजर आ रहा है कि एक युवा व्यक्ति को कमान सौंपी गई है इससे उन्हें आशा है कि समाजवादी पार्टी गरीबों के शोषण को रोकने में और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने में सफल हो सकेगी साथ ही एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा सकेगी और आने वाले 2018 विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चारों विधानसभा सीट जीतने का पूरा प्रयास करेगी लोकसभा चुनाव में भी राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन के अनुसार लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी एवं नगरीय निकाय चुनाव में भी सभी वार्डों में अपने उम्मीदवार एवं जिला पंचायत के चुनाव में भी सभी वार्डों में अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।
श्री तोमर के मित्रों और परिवार जिन्होंने उनकी नियुक्ति पर और शुभकामनाएं बधाई संदेश दिया है









