सवर्ण आर्मी की जिला स्तरीय बैठक गुना में संपन्न : विक्रम सिंह तोमर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सवर्ण आर्मी की जिला स्तरीय बैठक गुना में संपन्न : विक्रम सिंह तोमर 

द्वारका न्यूज़ गुना

प्रधान संपादक 

सवर्ण आर्मी की जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर के नेतृत्व में स्थानीय कार्यालय अन्नपूर्णा कॉलोनी वार्ड नंबर 2 पर गुना में सवर्ण आर्मी की बैठक संपन्न की गई

इसमें संगठन के सभी पदाधिकारी और विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया जिसमें वर्तमान समय में भारतीय संविधान के बदलते हुए स्वरूप को ध्यान में रखते हुए किस तरह से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक एकता को बढ़ाते हुए सामान्य नागरिकों के हित की रक्षा के लिए आगे बढ़ा जाए सामान्य जाति के प्रतिभाशाली और होनहार छात्र छात्राओं को भी आरक्षण का लाभ मिल सके

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की समय अवधि एक वर्ष से बढ़कर 3 वर्ष की जाए साथ ही सवर्ण समाज के नागरिकों को दैनिक जीवन में और कार्यालय जीवन में सरकारी नौकरी करते हुए जो समस्या आती है उनके निदान पर गहराई से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं स्थान की समस्याओं जैसे विधुत स्मार्ट मीटर ना लगाया जाए, खाद बीज की समस्या नौकरी में समानता के अवसर जैसे पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था के अनुसार सामान्य कर्मचारीयों को लाभ मिले।

इस अवसर पर संदीप चतुर्वेदी जी ने संस्था के उद्देश्यों का वाचन किया हमारा दृष्टिकोण:

सवर्ण सेना एक ऐसे समाज की कल्पना करती है जहां जाति, धर्म या किसी अन्य कारक के आधार पर भेदभाव खत्म हो जाए। हम ईर्ष्या या घृणा से रहित एकता का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं, जहां सामान्य वर्ग के अधिकारों और अधिकारों की लगातार रक्षा और संरक्षण किया जाता है।

 

अधिक न्यायपूर्ण और न्यायसंगत समाज के निर्माण के हमारे मिशन में सवर्ण सेना से जुड़ें। साथ मिलकर, हम बदलाव ला सकते हैं और भारत में आम वर्ग के लिए सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

इस मीटिंग में महेंद्र सिंह राजपूत तरुण पाठक जी शैलेंद्र पाठक जी विशाल डोके मनोज भदोरिया जी शेरा राजावत जी

पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा आनंद सक्सेना जी गोविंद तोमर जी मुकुल जैन जी अमित भार्गव जी संदीप शर्मा जी मोहन सिंह राजपूत उज्जवल सूद हरेंद्र व्यास जी डॉ अमित शर्मा जी महेंद्र गोस्वामी जी संजय राजपूत जी सभी मित्र उपस्थित रहे

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें