भगत सिंह के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न_

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*शोषण अन्याय के खिलाफ नारा है इंकलाब जिंदाबाद….भगत सिंह मंच*

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर ___________________________

भगत सिंह के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न____________________

 

28 सितंबर भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर आज भगत सिंह यादगार मंच द्वारा स्थानीय भगत सिंह चौक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया। जिसमें भगत सिंह यादगार मंच के संयोजक राकेश मिश्रा ने पुष्प अर्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की ओर भगत सिंह के नारे इंकलाब जिंदाबाद की प्रासंगिकता पर बात रखी।

कार्यक्रम की शुरुआत में मेरा रंग दे बसंती चोला गीत अजय राव ने गाया। श्रवण एवट ने भगत सिंह के आजादी आंदोलन में योगदान की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में केपी सिंह रघुवंशी ने वर्तमान समय और भगत सिंह पर बात रखते हुए कहा कि आज दुख की बात है की बड़ी-बड़ी पार्टियों भगत सिंह को भूल गई लेकिन आम लोग भगत सिंह को याद कर रहे हैं यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि आम जनता भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करे तभी संघर्ष का मार्ग प्रशस्त होगा।वकार मुर्तजा ने कैफ भोपाली के शेर को सुनाया.

हमारे अहद में मक्कारियां नहीं चलती

कबीले वालों के सरों को जोड़ीये सरदार

सरो को काट के सरदारियां नहीं चलती

महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ तिवारी ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वर्तमान में भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है इसलिए भगत सिंह के विचार को आम नौजवान छात्र और आम लोगों तक ले जाना चाहिए । ट्रेड यूनियन लीडर नरेंद्र भदोरिया ने कहा की भगत सिंह ने कहा था शोषण के खिलाफ, अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना हर युग की जरूरत है इसलिए भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें अपने-अपने स्तर पर अन्याय, अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए यही सही मायने में भगत सिंह को श्रद्धांजलि होगी। रवि शर्मा बंजारा ने ए वतन मेरे प्यारे वतन गीत की बहुत मार्मिक प्रस्तुति दी । लोकेश शर्मा ने संचालन किया। आभार के पी सिंह ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बाबू भाई मनीष श्रीवास्तव ,आदित्य शर्मा रवि शर्मा,प्रीति श्रीवास्तव , माधवी जैन, सिद्धांत साहू, नव्या धाकड़,लक्ष्य शर्मा, सार्थक साहू छात्र नौजवान सहित शहर नागरिक शामिल हुए।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें