आज नगर के 15 स्थानों से निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन*
द्वारका न्यूज़ राष्ट्रीय चैनल
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय
गुना, 5 अक्टूबर 2025।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस वर्ष विजयादशमी उत्सव विशेष रूप से उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, दिनांक 5 अक्टूबर को नगर में कुल 15 विभिन्न स्थानों से भव्य पथ संचलन निकले
प्रत्येक बस्ती से स्वयंसेवक निर्धारित समय पर गणवेश में अनुशासनबद्ध पंक्तिबद्ध होकर देशभक्ति के गीतों एवं घोष वाद्यों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलें इसी क्रम में आज शास्त्री वस्ती का पथ संचलन श्री विघ्नहरण बालाजी मंदिर दुबे कालोनी से शुरू होकर दुबे कालोनी सोनी कालोनी माथुर कालोनी भगत सिंह चौक कोतवाली गली लक्ष्मी गंज होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला पहुँचा पथ संचलन का जगह जगह फूल वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।









