गुना में हुआ भव्य रावण दहन, 51 फीट ऊंचे पुतले को देख उमड़ा जनसैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में हुआ भव्य रावण दहन, 51 फीट ऊंचे पुतले को देख उमड़ा जनसैलाब

द्वारका न्यूज़ राष्ट्रीय

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

गुना

। विजयादशमी पर्व पर शहर के दशहरा मैदान में परंपरागत रावण दहन का आयोजन धूमधाम से किया गया। हजारों नागरिकों की मौजूदगी में भगवान राम ने जलता हुआ तीर चलाकर 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया। इससे पहले राम, लक्ष्मण और हनुमान की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इस वर्ष रावण का स्वरूप लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। हमेशा की तरह साधारण धोती-कुर्ता पहनाने की बजाय उसे इस बार दूल्हे के अंदाज में शेरवानी पहनाई गई थी। सुनहरे रंग के परिधान में सजे रावण के इस नए रूप ने दर्शकों का ध्यान खींचा। जैसे ही भगवान राम का तीर पुतले से टकराया, आसमान में आतिशबाजी के साथ लोगों ने जोरदार नारों से जय-जयकार की।कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य, नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और SP अंकित सोनी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने इस पर्व को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। -द्वारका न्यूज़

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें