69वीं एसजीएफआई राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप अंडर 17 केटेगरी का आयोजन, गुना में किया गयाप्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Player) का खिताब बालक वर्ग में – हर्षित चतुर्वेदी (जबलपुर) बालिका वर्ग में – अपराजिता (उज्जैन)।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

69वीं एसजीएफआई राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप under 17 category का आयोजन दिनांक 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक नोडल खेल केंद्र, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, गुना में किया गया।

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में इंदौर और उज्जैन के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें उज्जैन की टीम विजेता रही।

वहीं बालक वर्ग के फाइनल में जबलपुर और भोपाल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें जबलपुर संभाग ने 53-48 के स्कोर से विजय प्राप्त की।

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबलों में

बालिका वर्ग में भोपाल ने जीत दर्ज की, जबकि बालक वर्ग में ग्वालियर ने उज्जैन को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट कौशल और खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Player) का खिताब

बालक वर्ग में – हर्षित चतुर्वेदी (जबलपुर)

बालिका वर्ग में – अपराजिता (उज्जैन)

को प्रदान किया गया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें