महाराज सहस्त्रबाहु अर्जुन जी जयंती पर निकाला चल समारोह : स्वर्ण आर्मी ने किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराज सहस्त्रबाहु अर्जुन जी जयंती पर निकाला चल समारोह : स्वर्ण आर्मी ने किया स्वागत

नगर में हैहय वंश के राजा सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती गुरूवार को धूमधाम से मनाई गई। हैहयवंशी क्षत्रिय सहस्रार्जुन जयंती क्षत्रिय धर्म की रक्षा एवं सामाजिक उत्थान में उनके योगदान के लिए मनाते हैं।

हैहय क्षत्रिय कल्चुरी समाज के तत्वाधान में राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन की जयंती पर गुना नगर में चल समारोह व कलश यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर सवर्ण आर्मी जिला गुना  सहित अन्य संगठनों व पत्रकार जनों ने श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम कार्यक्रम में पथ संचलन के दौरान सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की पुष्प माला एवं चंदन लगाकर अक्षत लगाकर पूजा की श्रद्धा सुमन अर्पित किये आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें