भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, जेमिमा ने खेली शानदार शतकीय पारी, अब दक्षिण अफ्रीका से होगा खिताबी मुकाबला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, जेमिमा ने खेली शानदार शतकीय पारी, अब दक्षिण अफ्रीका से होगा खिताबी मुकाबला

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

8 साल से चल रहा विजय रथ रोका, 2 नवंबर को महिला क्रिकेट को मिलेगा नया विश्व चैंपियन

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के रोमांचक सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी। जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद 127 और हरमनप्रीत कौर के 89 रन टीम की जीत के हीरो रहे। इस जीत के साथ भारत ने आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप विजय अभियान रोका और अब फाइनल में साउथ अफ्रीका से मुकाबला करेगा।

:भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में 5 विकेट से हराकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. अब भारत अपना तीसरा वनडे वर्ल्ड कप फाइनल खेलते हुआ नजर आए, जहां 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच महिला वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा. नवी मुंबई के डी.वाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 338 रन बनाए. भारत ने जीत के लिए मिले 339 रनों के लक्ष्य का पीछा 48.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाकर कर लिया और मैच को जीत लिया. भारत की जीत की स्टार जेमिमा रोड्रिग्स रहीं, जिन्होंने नाबाद 127 रनों की पारी खेली.

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें