भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता पहला वनडे विश्व कप खिताब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता पहला वनडे विश्व कप खिताब

 द्वारका न्यूज़ नई दिल्ली

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

https://youtube.com/shorts/1Ac28lIgSiM?si=VMSnU3WjOnG5Pahb

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। यह भारत का पहला महिला वनडे विश्व कप खिताब है। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया।

 

इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम भारत एशिया की पहली महिला टीम बन गई है जिसने किसी भी प्रारूप में विश्व खिताब जीता हो।

 

2005 और 2017 के विश्व कप फाइनल में मिली हार के बाद इस बार भारतीय टीम ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सपने को साकार किया।

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 298/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

 

शेफाली वर्मा ने शानदार अंदाज में खेलते हुए 78 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। यह उनका वनडे करियर का सर्वोच्च स्कोर रहा। वहीं स्मृति मंधाना (45), कप्तान हरमनप्रीत कौर (20), जेमिमा रॉड्रिग्ज़ (24) और रिचा घोष (34 रन) ने अहम योगदान दिया।

 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयाबोंगा खाका सबसे सफल गेंदबाज़ रहीं, जिन्होंने 58 रन देकर 3 विकेट झटके।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें