*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस हर मोर्चे पर सक्रिय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस हर मोर्चे पर सक्रिय*

 द्वारकाधीश नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*मानवीय संवेदनशीलता व तत्परता का उदाहरण – पुलिस आरक्षक ने समय पर CPR देकर बचाई व्यक्ति की जान*

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था के दायित्वों का बखूवी निर्वहन कर रही है, बल्कि आपात स्थितियों में मानवीय कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन कर रही है । इसी क्रम में कैंट थाने में पदस्थ आरक्षक अभिनेश रघुवंशी द्वारा अद्भुत तत्परता एवं मानवता का परिचय देते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई गई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 दिसंबर 2025 को गुना की नानाखेड़ी मंडी परिसर में एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा । मौके पर उपस्थित कैंट थाने के आरक्षक अभिनेश रघुवंशी ने स्थिति की गंभीरता को तत्काल भांपते हुए बिना विलंब किए उस व्यक्ति को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया, जिससे कुछ ही समय में व्यक्ति की सांस पुनः चालू हुई और उसकी जान बचाई जा सकी ।

आरक्षक द्वारा तत्परता से दी गई प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता के उपरांत उक्त व्यक्ति को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद वह स्वस्थ अपने घर पहुंच गया है । गुना पुलिस के इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की आमजन द्वारा प्रशंसा की जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी ने आरक्षक अभिनेश रघुवंशी की तत्परता, साहस एवं मानवीय संवेदना की सराहना करते हुए इसे गुना पुलिस के लिए गर्व का विषय बताया है । गुना पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, सेवा एवं सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें