*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर लगातार शिकंजा* 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर लगातार शिकंजा*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

 *पटेलनगर क्षेत्र में सूने माकान से हुई चोरी का कैंट थाना पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार* 

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाहियां कर इन अपराधों के आये दिन खुलासे किये जा रहे हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर में सूने मकान से हुई चोरी के प्रकरण का खुलाशा करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं ।

 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 14 नवम्बर 2025 को फरियादी जतिन शर्मा निवासी पटेलनगर गुना द्वारा केंट थाने में रिपोर्ट की गई थी कि दिनांक 12 नवम्बर 2025 को वह अपने परिवार मथुरा-वृन्दावन गया हुआ था । वापस लौटने उनके घर का ताला टूटा होकर घर का सामान अस्त-व्यस्त था एवं चेक करने पर घर में सोने-चांदी के जेबर, नकदी 20 हजार सहित अन्य घरेलू खाने-पीने का सामान गायब मिला । चोरी की रिपोर्ट पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1017/25 धारा 331(4), 303(a) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।

 

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये जा रहे निर्देशों के परिपालन में केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी के निरंतर प्रयास किए गए । इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा तकनीकी संसाधनों के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की सघन तलाश व पतारसी की गई, जिसमें पुलिस की सक्रियता, लगातार सूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर चोरी के अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चत कर जिनकी सरगर्मी से तलाश की गई और विगत दिवस मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना के आधार पर केंट थाना पुलिस ने तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी मनोज उर्फ हल्के पुत्र बाबू शिकारी उम्र 21 साल निवासी नानाखेड़ी गुना एवं सलमान उर्फ भूरा पुत्र नबाव खांन उम्र 27 साल निवासी नानाखेड़ी गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । जिनके द्वारा पूछताछ पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकार किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशादेही से चांदी के दो सिक्के एवं सोने जैसी धातु की एक चैन बरामद की गई है । प्रकरण में शेष फरार आरोपी की भी पुलिस ने पहचान कर ली गई है, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी कर चोरी का शेष माल बरामद किया जाएगा ।

 

केंट थाना पुलिस की इस सफल और सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, सउनि बालकिशन, प्रधान आरक्षक रामभरोसा बैरागी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक सूर्यभान जाट अभिनेष रघुवंशी एवं फिंगर प्रिंट निरीक्षक अरविंद शर्मा व आरक्षक राजेन्द्र शर्मा की विशेष भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें