कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने स्टेट लेवल बास्केटबॉल खिलाड़ियों से की मुलाकात, नेशनल प्रतियोगिता के लिए दी शुभकामनाएं
द्वारका न्यूज़ डिजिटल मीडिया
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
गुना 09 जनवरी 2026
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज उत्कृष्ट उमावि गुना में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल खिलाड़ियों के साथ समूह फोटो खिंचवाकर उनसे परिचय प्राप्त किया। यह सभी खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। जिनमें 17 आयु बालिका वर्ग में उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर तथा 17 आयु बालिका वर्ग में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन तथा इंदौर संभाग के खिलाडि़यों द्वारा सहभागिता की जा रही है। प्रतियोगिता 11 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में विशेष अभ्यास शिविर आयोजित किया गया है। जहां खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने अभ्यास शिविर का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वयं बास्केट बॉल कोर्ट पर उतरकर एक गोल कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने की कामना की।









