पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपहृत एवं गुम नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपहृत एवं गुम नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*केंट थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही, बालिका सुरक्षित दस्तयाब*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिनकी शीघ्र दस्‍तयाबी हेतु निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिवार से मिला दिया है ।

 

उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 02-03 जनवरी 2026 की मध्य रात्रि में केंट थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर दिनांक 03 जनवरी 2025 को बालिका की मां द्वारा केंट थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 07/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण प्रजीबद्ध कर बालिका की तुरंत तलाश प्रारंभ की गई ।

 

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वरा जिले में नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र एवं संवेदनशील कार्यवाही हेतु लगातार दिए जा रहे निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई जिससे संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित जगहों पर बालिका को खोजने के सघन प्रयास किए गए । अपहृता की तलाश के क्रम में गत् दिनांक 09 जनवरी 2025 को बालिका के संबंध में पुलिस को जानकारी मिलने पर केंट थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्‍याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्‍याण समिति अध्‍यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।

 

केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरून्धति राजावत, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र भार्गव एवं महिला आरक्षक रामकुमारी रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें