कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
गुना 26 जनवरी 2026
26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा प्रात: 8 बजे गरिमामय रूप से संयुक्त कार्यालय कलेक्टोरेट गुना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मंजुषा खत्री एवं सुश्री महिमा चौधरी, तहसीलदार गुना श्री जीएस बैरवा, तहसीलदार ग्रामीण श्री कमल सिंह मण्डेलिया सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाईयां प्रेषित की।









