UGC Act 2026 In Hindi: क्या है नई गाइडलाइंस, शिकायत आने पर क्या है प्रक्रिया, और क्यों हो रहा विरोध? जानें सब कुछ
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने हाल ही में नए नियमों की घोषणा की है। UGC एक्ट 2026 के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों को हर तरह के भेदभाव को रोकना होगा और Equal Opportunity Centre बनाना अनिवार्य होगा। EOC शिकायतों की जांच करेगा और 24×7 हेल्पलाइन चलाएगा। शिकायत आने पर Equity Committee तुरंत बैठक कर रिपोर्ट संस्थान प्रमुख को देगी। नियमों के पालन की जिम्मेदारी सीधे संस्थान प्रमुख पर होगी। हालांकि इसे लेकर देश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है.
यूजीसी के “उच्च शिक्षा में इक्विटी” नियमों को लेकर विरोध और विवाद बढ़ता जा रहा है. सरकार का कहना है कि नियम जाति आधारित भेदभाव रोकने के लिए हैं, जबकि कुछ समूह दुरुपयोग की आशंका जता रहे हैं.









