आर्थिक तबाही के कगार पर खड़ा है पाकिस्‍तान? जीडीपी के 70% के पार पहुंचा कर्ज का स्तर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आर्थिक तबाही के कगार पर खड़ा है पाकिस्‍तान? जीडीपी के 70% के पार पहुंचा कर्ज का स्तर

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

पाकिस्तान के आर्थिक हालात बहुत ज्यादा खराब हैं. पाकिस्तान का सार्वजनिक कर्ज सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 70 प्रतिशत के पार चला गया है, जबकि वित्तीय घाटा तय सीमा से काफी अधिक है.

पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के अधिकारिओ ने स्वीकार किया है कि बीते वित्त वर्ष में सार्वजनिक कर्ज की स्थिति एक बड़ी चुनौती बनी रही है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, कर्ज में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से ऊंची ब्याज दरों और मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव की वजह से हुई है.

पाक कराची स्थित एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने यह खबर दी है.

 

पाकिस्तान वित्त मंत्रालय के अनुसार, जून 2024 से जून 2025 के बीच पाकिस्तान का कुल सार्वजनिक कर्ज 71.2 ट्रिलियन रुपये (पाकिस्‍तानी रुपये) से बढ़कर 80.5 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच गयाहै

इसी समय अवधि मेंइनका कर्ज का जीडीपी के मुकाबले अनुपात 67.6 प्रतिशत से बढ़कर 70.7 प्रतिशत हो गया.

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें