*बाईक चोर गिरफ्तार, चोरी हुई मोटर सायकिल बरामद*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

 

*मोटर सायकिल चोरी के मामले में आरोन थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही*

 

*बाईक चोर गिरफ्तार, चोरी हुई मोटर सायकिल बरामद*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त, कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में निरंतर त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा मोटर सायकिल चोरी के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर सायकिल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है ।

 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 सितंबर 2025 को फरियादी नरेश पुत्र लालाराम अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम देहरीकला, थाना आरोन के द्वारा अपनी बजाज प्लेटिना मोटर सायकिल क्रमांक MP08 ZA 6693 के अपने गांव देहरीकला से चोरी होने की रिपोर्ट आरोन थाने पर दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 443/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।

 

मोटर साइकिल चोरी के उक्‍त प्रकरण में आरोन थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी पहचान हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा तकनीकी संसाधनों का विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी के सघन प्रयास किये गये । प्रकरण में पुलिस के सतत सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के परिणाम स्वरूप बीते रोज मुखबिर सूचना पर आरोन थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी हल्के पुत्र मोजीलाल अहिरवार उम्र 31 साल निवासी ग्राम देहरीकला थाना आरोन हाल शारा कॉलोनी आरोन जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसके कब्जे से प्रकरण में चोरी हुई बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल बरामद की गई ।

 

आरोन थाना पुलिस की इस सक्रिय एवं सफल कार्यवाही में इंचार्ज आरोन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक करन सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रेमनारायण, आरक्षक शुभम यादव, आरक्षक सचिन परिहार, आरक्षक तरुण पटेल, आरक्षक नीतेश दुबे एवं आरक्षक जितेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें