मिया मुस्लिम’ जैसे बयानों पर रोक की मांग, BJP मुख्यमंत्रियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य के मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हुई है. याचिका में ‘मिया मुस्लिम’, ‘कठमुल्ला’, ‘बाढ़ जिहाद’ जैसे विभाजनकारी शब्दों के उपयोग को संवैधानिक पदों की गरिमा के खिलाफ और सामाजिक तनाव बढ़ाने वाला बताया गया है.









