₹10000 का इनाम घोषित था फरार आरोपी पर केंट थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि : युवक के अपहरण एवं फिरौती के गंभीर प्रकरण में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस की फरार आरापियों की तलाश में सक्रिय कार्यवाहीं*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

*केंट थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि : युवक के अपहरण एवं फिरौती के गंभीर प्रकरण में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार*

*आरोपी की गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से उदघोषित था 10,000/-रूपये इनाम*

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले में विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस की सतत् और प्रभावी कार्यवाहीं जारी हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए युवक के अपहरण एवं फिरौती के गंभीर प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है ।

गौरतलब है कि दिनांक 26 मई 2023 को आरोपीगण पवन रजक, मनीष प्रजापति निवासीगण श्रीराम कॉलोनी गुना एवं एक अन्य अज्ञात के द्वारा विशाल पुत्र कोमल सिंह सिलावट उम्र 21 साल निवासी आरोन को किसी वहाने से मारूति शोरूम गुना के पास बुलाया गया और जहां से तीनों के द्वारा उसे बलपूर्वक कार में बिठाकर गोपीसागर डेम के पास सुनसान स्थान पर ले जाया गया था । वहां आरोपी पवन रजक और उसके साथियों ने पीड़ित को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित किया और छोड़ने के बदले में 10,000/- रुपये की फिरौती मांग की । पीड़ित ने मजबूरी में अपनी मां के फोन-पे से 10,000/-रूपये की राशि उन्हें ऑनलाइन ट्रांसफर की कराई गई थी । इसके बाद किसी तरह से पीड़ित उनके चंगुल से छूट कर निकल आया और अपने परिजन के साथ अस्पताल पहुंचा, जहां पर पीडित युवक द्वारा अपने साथ घटित घटना की रिपोर्ट पुलिस को की गई थी, जिस पर से केंट थाने में आरोपीगण के विरूद्ध अप.क्र. 431/23 धारा 347, 364क, 323, 294, 34 भादवि एवं एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीवद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई, प्रकरण की विवेचना सीएसपी गुना द्वारा की जा रही है, विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की पहचान कल्ला जाटव निवासी रशीद कॉलोनी गुना के रूप में सुनिश्चत की गई ।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा लंबित अपराधों की समीक्षा के दौरान उक्त अपराध के उनके संज्ञान में आने पर श्री सोनी द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लिया और प्रकरण में फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और टीम गठित कर सक्रिय की गई साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु अपनी ओर से प्रत्येक की गिरफ्तारी पर 10,000/-रूपये इनाम उदघोषित किया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश में तेजी लाई गई एवं इस हेतु अपना मुखिबर तंत्र सक्रिय कर विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों के संबंध में जानकारी संकलित करने के सतत् प्रयास किए गए । जिसके परिणाम दिनांक 20 नवम्बर 2025 को प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी पवन रजक निवासी श्रीराम कॉलोनी, गुना को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया एवं शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी रखते हुए जिनकी गिरफ्तारी हेतु सघन दविशें दी जा रहीं हैं । इसी क्रम में विगत दिवस फरार एक आरोपी के संबंध में मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में घटना दिनांक से ही फरार चल रहे 10 हजार रूपये का इनाम आरोपी कल्ला उर्फ रवि पुत्र गेंदालाल अहिरवार उम्र 23 साल निवासी ग्रा रेंझाई हाल रशीद कॉलोनी गुना को और गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । पुलिस द्वारा प्रकरण में शेष व अंतिम आरोपी की तलाश जारी है ।

सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि जनक सिंह, प्रधान आरक्षक गिर्राज शर्मा, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र भार्गव, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शिवम रघुवंशी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक दिलीप रघुवंशी, आरक्षक डेविड मिंज एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव का विशेष योगदान रहा है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें