*चांचौड़ा बिधान सभा के गोल्या हेड़ी ग्रामीण क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर की कमी से किसान परेशान*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक
गुना मप्र
ग्रामीण किसानों ने बताया
आज गोलियां हेड़ी के किसानों ने समाज सेवक विक्रम सिंह तोमर के नेतृत्व में जनसुनवाई में जाकर जिला कलेक्टर महोदय को ट्रांसफार्मर की समस्या से अवगत कराया
ग्रामीणों का आरोप है कि सुपरवाइजर रवि बाहेती के द्वारा गांव के कुछ दबंग लोगों के साथ मिलकर दो ट्रांसफार्मर में से एक ट्रांसफार्मर निजी भूमि पर लगाया जा रहा है जबकि विद्युत मंडल के नियमों के अनुसार दोनों ट्रांसफार्मर सरकारी जमीन पर ही लगाए जाने चाहिए
जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो सुपरवाइजर रवि वाहेती के द्वारा उनके साथ गाली गलौज की गई एवं आवडता का व्यवहार किया गया और कहा गया जहां शिकायत करना कर दो मैं किसी से नहीं डरता, इसके बाद ग्रामीण जनों ने सब इंजीनियर को शिकायत करी लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया फिर उन्होंने स्थानीय विधायक की कार्यालय में भी इसकी सूचना दी
आज दिनांक 17 फरवरी 2025 को सभी ग्रामीण जन समाज सेवा विक्रम सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जनसुनवाई पर पहुंचे और अपनी समस्या से कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल जी को अवगत कराया जिन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्दी उनकी समस्या को हल कर दिया जाएगा।
गोल्या हेड़ी ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को बिजली ट्रांसफार्मरों की कमी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं या उनकी क्षमता कम होने से बार-बार फुंक रहे हैं, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है।
किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसल को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है। गेहूं, चना और सरसों जैसी रबी फसलें सूखने की कगार पर हैं। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मोटर नहीं चल पा रही, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ रहा है।
स्थानीय किसानों ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। अस्थायी रूप से ट्रांसफार्मर बदलने के बाद भी ओवरलोड के कारण समस्या फिर से खड़ी हो जाती है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नए और उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों की मांग है कि फसल को बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए और बिजली आपूर्ति सुचारू की जाए।
विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मरों की सूची तैयार की जा रही है और शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विक्रम सिंह तोमर एवं अन्य किसान साथि बृजमोहन सेन
सलीम खान
गोपाल पेंढारकर सीताराम कुशवाहा करनसिंह बास्त्री जमनालाल कुशवाहा पितम कुशवाहा
पवन मीना
चीनटु कुशवाहा
श्रीराम चंदेल
सीताराम विश्वकर्मा प्रेमनारायण कुशवाहा उपस्थित रहे









