*केंट थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग फडों पर जुआ खेल रहे कुल 15 जुआरियों पर कार्यवाही*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*केंट थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग फडों पर जुआ खेल रहे कुल 15 जुआरियों पर कार्यवाही*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*सभी जुआरियों से करीब 9,000/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डियां जप्त*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर फड़ जमाकर जुआ खेल रहे कुल 15 जुआरियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई है ।

 

गत् दिनांक 14 फरवरी 2026 को सकतपुर रोड़ स्थित पुलिया के पास कुछ व्यक्तियों के द्वारा तास पत्‍तों से रूपयों की हारजीत के दाव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना ‍पर केंट थाने से पुलिस की एक टीम जुआरियों पर कार्यवाही हेतु तत्‍काल उक्त पते पर पहुंची और जहां मुखबिर की बताई जगह पर दविश देकर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों 1-अन्नु उर्फ अनूप बाल्मीकि निवासी पुरानी छावनी गुना, 2-देवेन्द्र कुशवाह निवासी ईदगाहबाड़ी गुना, 3-आदर्श बाल्मीकि निवासी पुरानी छावनी गुना एवं 4-बंटी कुशवाह निवासी सकतपुर थाना केंट गुना को पकड़कर मौके से कुल 5200/-रूपये नगदी एवं तास की गड्डी जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये सभी 04 जुआरियों के विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 95/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।

 

इसी प्रकार केंट मीट मार्केट के पास जुआ खेल रहे कुल 04 जुआरियों 1-राजेन्द्र खटीक, 2-जोनू बाल्मीकि, 3-हरिओम कोरी एवं 4-गौरब ओझा को पकड़कर, जिनके कब्जे से 1360/-रूपये नगदी सहित तास की गड्डी जप्त कर जिनके विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 93/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।

 

इसी प्रकार कुशमौदा नाले के पास जुआ खेल रहे 07 जुआरियों 1-मोहन कुशवाह, 2-दीपक लोधा, 3-धर्मेन्द्र कुशवाह, 4-श्रीराम कुशवाह, 5-बृजेश जाटव, 6-लालाराम कुशवाह एवं 7-मूलचंद कुशवाह को पकड़कर, जिनके कब्जे से 2400/-रूपये नगदी सहित तास की एक गड्डी जप्त कर जिनके विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 94/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।

 

इस प्रकार केंट थाना पुलिस द्वारा जुए के विरूद्ध की गई तीनो कार्यवाहियों में कुल 15 जुआरियों के विरूद्ध अलग-अलग तीन प्रकरण दर्ज कर जिनके कब्जे से 8,960/-रूपये नगदी एवं तास की गड्डियां जप्त की गई है ।

 

जुए के विरूद्ध केंट थाना पुलिस की इन कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, आरक्षक विनोद धाकड़, आरक्षक मयंक गोस्वामी, आरक्षक अंशुल रघुवंशी आदि की विशेष भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें