हिन्दू औरतें होंगी हमारी, भारत बनेगा एक इस्लामी मुल्क’: द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर आया सामने, लोग देखकर बोले- दिल डर से दहल गया
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी विचलित करने वाला है. साल 2023 में विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने देशभर में दर्शकों को झकझोर दिया था. अब उसी कहानी का अगला सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ सामने आ रहा है, जिसका ट्रेलर मेकर्स ने आज मंगलवार को रिलीज किया. ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है. इसमें धर्मांतरण यानी रिलीजियस कन्वर्जन से जुड़ी एक खौफनाक कहानी देखने को मिलेगी.
करीब 3 मिनट 7 सेकंड के जारी इस ट्रेलर की शुरुआत एक चौंकाने वाले बयान से होती है, जिसमें कहा गया, ‘इंशाअल्लाह, अगले 25 साल में भारत एक इस्लामिक स्टेट होगा और पूरे भारत में शरिया लागू होगा.’ इसके बाद शुरू होती है इस विकृत सोच में उलझे हुए लोगों की दास्तान. फिल्म की कहानी अलग-अलग राज्यों की ओर जाती है और एक बार फिर से फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की जिंदगी की घटनाओं को सामने लाती है.









