सर्वोच्च कोर्ट के निर्देश पर ‘घूसखोर पंडित’ का टाइटल बदला फ़िल्म ,मेकर्स ने कोर्ट में दिया एफिडेविट
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
बॉलीवुड की आगामी फिल्म ‘घुसखोर पंडित’ को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत प्रदान की है। कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही निर्देश दिया है कि भविष्य में इस मामले पर कोई कानूनी विवाद नहीं उठाया जाना चाहिए। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं की कड़ी फटकार लगाई थी। साथ ही फिल्म का शीर्षक तत्काल बदलने का आदेश दिया था।









