मोबाइल चोरी की रिपोर्ट न लिखे जाने से नाराज युवक चढ़ा विज्ञापन गैंट्री पोल पर
द्वारका न्यूज़नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद चौराहे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाद में समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर फरियादी की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाती तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। लोगों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को सरल बनाने और पीड़ितों से संवेदनशील व्यवहार करने की मांग की है।









