
*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में अपराध और अपराधियों पर गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*धरनावदा थाना पुलिस की तत्परता और सघन सर्चिंग कार्यवाही से थाना क्षेत्र से चोरी हुआ ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से विगत दिवस ट्रैक्टर चोरी के मामले में तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया है ।
दिनांक 04 फरवरी 2026 को फरियादी मनीष अग्रवाल निवासी कर्माखेडी रुठियाई के द्वारा रुठियाई चौकी पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 02 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हाईवे किनारे स्थित ईंट भट्टे के पास रखा उसका नीले रंग का सोनालिका ट्रेक्टर क्रमांक MP 08 ZB 9003 मय ट्रॉली के चोरी कर लिया है । जिस पर से धरनावदा थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 28/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे ने तत्काल टीम गठित कर चोरी गए ट्रेक्टर-ट्रॉली की सक्रियता से खोजबीन प्रारंभ की । क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर महत्वपूर्ण सुराग एकत्रित किए गए । प्राप्त तथ्यों के आधार पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप विगत दिवस आरोन थाना क्षेत्रांतर्गत भैंसावला-झाझौन महादेवपुरा के जंगल से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया गया ।
इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से गुना पुलिस ने पुनः यह सिद्ध किया है कि जिले में अपराध करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा । वर्तमान में प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अज्ञात आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं ।
धरनावदा थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे, सउनि रामगोपाल सिंह तोमर, आरक्षक सचिन तोमर, आरक्षक रघुकुल, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक धर्मेनद्र धाकड एवं आरक्षक रिषिकेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा है ।









