बारात में गाना बदलवाने पर हुआ झगड़ा -विवाद, डीजे ऑपरेटर ने युवक का कान दांतों सेदांतों से काट कर बुरी तरह जख्मी किया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बारात में गाना बदलवाने पर हुआ झगड़ा , डीजे ऑपरेटर ने युवक का कान दांतों से काट कर बुरी तरह जख्मी किया 

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

गुना

जिले के आरोन थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान गाना बदलवाने को लेकर हुए विवाद में डीजे ऑपरेटर ने युवक का कान दांतों से काट लिया। घटना गत रात की है, जब पठार मोहल्ला निवासी लखन राजपूत अपने दोस्त की बारात में शामिल होने गया था। रास्ते में डीजे ऑपरेटर छोटू कुशवाह से गाना बदलने की बात पर शुरू हुई बहस रंजिश में बदल गई। जब बारात कार्यक्रम स्थल पहुंची, तो आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लखन और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान छोटू ने लखन की गर्दन पकड़ी और उसके दाहिने कान का ऊपरी हिस्सा दांतों से काटकर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने आए कान्हा और गोलू को भी डंडों से पीटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें