अमेरिका और इसराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो गई है.
शनिवार को अमेरिका और इसराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए थे और रविवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई की मौत को लेकर दावा किया था.
इसके बाद ईरान के सरकारी मीडिया ने ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि की थी.
ईरान के सरकारी टीवी के प्रेज़ेंटर ने रोते हुए ख़ामेनेई की मौत की घोषणा की और बताया देश में 40 दिनों का शोक रहेगा.
इजरायल का ईरान पर हमला जारी है और ईरान भी हर हमले का करारा जवाब दे रहा है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू ने हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने का दावा किया है. ईरानी मीडिया (प्रेस टीवी) ने भी खामेनेई के मौत की पुष्टि की है. ऐसे में सवाल ये है कि खामेनेई के बाद ईरान की सत्ता कौन संभालेगा?









