गुना :गोपीसागर बांध में पिता-पुत्र डूबे, बैंक कर्मचारी पिता की मौत, 10 वर्षीय मासूम बेटे की हालत गंभीर , गुना से भोपाल रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना :गोपीसागर बांध में पिता-पुत्र डूबे, बैंक कर्मचारी पिता की मौत, 10 वर्षीय मासूम बेटे की हालत गंभीर , गुना से भोपाल रेफर

द्वारका न्यूज़

नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

10 वर्षीय मासूम की हालत नाजुक, भोपाल रेफर

जिला गुना

शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपी सागर डैम पर शनिवार को एक हृदयविदारक दुर्घटना घटित हुई, जिसमें एक पिता की पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि उनका मासूम बेटा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

मृतक व्यक्ति की पहचान भुल्लनपुरा निवासी40 वर्षीय राजेश साहू के रूप में हुई है, वह एक निजी बैंक के लोन विभाग में कार्यरत थे। घटित हुए घटनाक्रम के अनुसार, राजेश अपने 10 वर्षीय बेटे भविष्य साहू के साथ दोपहर के समय डैम पहुंचे थे।

घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने बांध के किनारे अपनी बाइक खड़ी की और फिर जलाशय की ओर चले गए। कुछ ही देर बाद बोट क्लब के कर्मचारियों की नजर पानी में डूब रहे दो लोगों पर पड़ी। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए नाव के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक राजेश साहू की सांसें थम चुकी थीं। उनके पुत्र भविष्य की हालत अत्यंत गंभीर देखकर उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया है।

धरनावदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

धरनावदा थाना प्रभारी एसआई प्रभात कटारे के मुताबिक, मामला संदेहास्पद है और अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा पैर फिसलने की वजह से हुआ या पिता-पुत्र ने स्वयं पानी में छलांग लगाई।

पुलिस परिजनों के बयान और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। राजेश अपने पिता से मिलने के बाद बेटे को घुमाने डैम ले गए थे, लेकिन इस सैर का अंत इतनी बड़ी त्रासदी के साथ होगा, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। इस घटना के बाद से भुल्लनपुरा क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें