कांग्रेस MP दिग्विजय सिंह ने बासमती GI टैग को लेकर MP के किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस MP दिग्विजय सिंह ने बासमती GI टैग को लेकर MP के किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर म प्र किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि MP बासमती चावल को GI टैग नहीं दिया जा रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन गुनी है. यदि GI टैग नहीं मिला तो अनशन पर बैठेंगे. सिंह ने कहा कि हमारी कमी से पाकिस्तान को फायदा मिल रहा है. अपने राजनीतिक रिटायरमेंट वाली पोस्‍ट पर सफाई दी कि राज्यसभा का तीसरा टर्म नहीं लेंगे, लेकिन पार्टी काम जारी रहेगा.

उत्पाद वस्तु की पहचान व विशेषता की गारंटी देता है ज्योग्राफिकल इंडिकेशन टैग

गौरतलब है जीआई टैग मुख्य रूप से कृषि उत्पादों, हस्तशिल्प और खाद्य वस्तुओं को उनकी भौगोलिक उत्पत्ति और विशिष्ट गुणवत्ता के आधार पर दिया जाता है. यह टैग उत्पाद की पहचान और विशेषता की गारंटी देता है, जिससे किसान और उत्पादक अपने उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं. पूर्व सीएम के मुताबिक जीआई टैग के अभाव में मध्यप्रदेश के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है.

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें