शहडोल में जिला अस्पताल में टेबल टूटने से गिरी प्रसूता महिला , नवजात की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल में जिला अस्पताल में टेबल टूटने से गिरी प्रसूता महिला , नवजात की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल जिला अस्पताल में शनिवार रात प्रसव के दौरान एक भयंकर दर्दनाक घटना सामने आई।

आरोप सामने आया है कि लेबर रूम में प्रसव के समय टेबल टूटने से प्रसूता नवजात सहित नीचे गिर गई, जिससे नवजात की मौत हो गई। हादसे में प्रसूता को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने टेबल टूटने की बात से इंकार किया है।

पीड़िता के पति मुकेश साकेत का आरोप है कि लेबर रूम में प्रसव के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसकी वजह से उनका कहना है कि प्रसव के समय अचानक लेबर टेबल टूट गया, जिससे उमा साकेत नीचे गिर गई.

अस्पताल प्रबंधन ने दी ये सफाई

वहीं, अस्पताल प्रबंधन इस मामले में लापरवाही से इनकार कर रहा है. सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने बताया कि उन्होंने स्वयं लेबर रूम का निरीक्षण किया है और टेबल टूटने जैसी कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई. उनके अनुसार महिला का वजन अधिक होने के कारण प्रसव के दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं. साथ ही उन्होंने कहा कि गर्भ में बच्चा आड़ा फंसा हुआ था, जो नवजात की मौत का मुख्य कारण हो सकता है.

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें