MP सिंगरौली में नाबालिग पवन की हत्या पर भीड़ का उपद्रव: थाने पर हमला, पेट्रोल बम फेंके; कार जलाई
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
सिंगरौली(MP ): मोरवा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग लड़के का 2 दिन बाद शव मिलने पर जमकर बवाल हुआ. नाबालिग की हत्या के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने पहले तो मोरवा थाने के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया. इसके बाद थाने के गेट के सामने तोड़फोड़ करते हुए जमकर पथराव किया. पथराव में पुलिस का सुरक्षा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. मौके को देखते हुए थाने के पास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
2 दिन पहले मोरवा थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय नाबालिग पवन लापता हो गया था. जिसके बाद बुधवार को ही झाड़ियों में शव मिला. पुलिस के अनुसार युवक की हत्या में उसके दोस्त ही कातिल निकले. फिलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
झाड़ियों में मिला था लापता नाबालिग पवन का शव
मामला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र का है. यहां साइनगर निवासी पवन शाह 9 मार्च को रात करीब 9:00 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं आया. इसके बाद परिजनों ने उसी दिन देर रात मोरवा थाने में पवन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी. जिसके बाद पुलिस को लापता पवन शाह का शव बुधवार को मोरवा-चितरंगी मार्ग के किनारे झाड़ियों में पवन का शव मिला.







