आधी रात को ईरान ने इसराइल पर दागी 8 मिसाइल , ईरान ने निकाला अपना सबसे खतरनाक हथियार, इजरायल पर पहली बार दागी ‘डांसिंग’ सेजिल मिसाइल
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
तहरान, ईरान ने इजरायल और अमेरिका के साथ 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में पहली बार अपनी सबसे आधुनिक शक्तिमान बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक ‘सेजिल’ का इस्तेमाल किया है।
ईरान ने रविवार को इजरायल को शक्तिमान सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है। यह मिसाइल ईरान से सिर्फ सात मिनट में इजरायल के तेल अवीव तक पहुंच सकती है। एयर डिफेंस के लिए भी इस मिसाइल को रोकना मुश्किल होता है। हालांकि मिसाइल हमले में इजरायल में नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ईरान की ओर से इस मिसाइल का इस्तेमाल युद्ध में तेजी आने का संकेत देता है।
इस जंग में ईरान ने पहली बार सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल करने का दावा किया है….ईरानी मीडिया IRIB के मुताबिक ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की वेव 54 में इस मिसाइल को लॉन्च किया गया है ….सेजिल मिसाइल को ईरान की बेहद अहम बैलिस्टिक क्षमता के तौर पर देखा जाता है, इसलिए इसका पहली बार इस्तेमाल सिर्फ एक लॉन्च नहीं, बल्कि सीधा स्ट्रैटेजिक एस्केलेशन माना जा रहा है…सेजिल सॉलिड-फ्यूल पर चलती है… जिसके चलते इसे लॉन्च करने में कम वक्त लगता है और दुश्मन को संभलने का मौका नहीं मिलता







