*राघौगढ़ थाना पुलिस की सजगता, मिले 05 वर्षीय बालक के परिजनों को खोजकर किया सुपुर्द*  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में राघौगढ़ थाना पुलिस की मानवीय कार्यवाही*

 

*राघौगढ़ थाना पुलिस की सजगता, मिले 05 वर्षीय बालक के परिजनों को खोजकर किया सुपुर्द*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में पूरी मुस्‍तैदी, सजगता एवं कर्तव्‍यनिष्‍ठा से कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागर्दशन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र से मिले 05 वर्षीय नाबालिग बालक के परिजनों को पुलिस द्वारा तलाश कर बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया है ।

उल्लेखनीय है कि थाना राघौगढ़ को सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 4–5 वर्ष का एक छोटा बच्चा अपने घर से बिना बताए कहीं गुम हो गया है । सूचना प्राप्त होते ही इंचार्ज थाना प्रभारी राघौगढ़ उपनिरीक्षक रसना राजावत द्वारा तत्काल एफआरबी टीम को मौके पर भेजा गया । मौके पर पहुंची एफआरबी टीम द्वारा बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया तथा उससे उसका नाम, माता-पिता का नाम एवं निवास स्थान पूछने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चा अपनी कम उम्र के कारण सही जानकारी नहीं बता पा रहा था। इसके बाद एफआरबी स्टाफ द्वारा बच्चे को साथ लेकर आसपास के गांवों में घर-घर जाकर पूछताछ एवं संपर्क किया गया । पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्चे का नाम भूरा सहरिया पुत्र लखन सहरिया निवासी ग्राम खंडेला तहसील बमोरी जिला गुना, हाल निवासी गणेशपुर थाना राघोगढ़ है । जानकारी प्राप्त होने के पश्चात पुलिस स्टॉफ द्वारा बच्चे को सकुशल उसके घर पहुंचाकर उसके पिता लखन सहरिया के सुपुर्द किया गया ।

 

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना इंचार्ज राघौगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत, आरक्षक धर्मेंद्र रावत, आरक्षक मनोज सिकरवार एवं एफआरबी पायलेट लखन मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें