हितिका वसल बनी गुना की नई पुलिस अधीक्षक : कानून प्रशासन के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

हितिका वसल बनी गुना की नई पुलिस अधीक्षक : कानून प्रशासन के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी

गुना जिले में चर्चित हवाला नकदी बरामदगी प्रकरण के बाद सरकार नें बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस अधीक्षक को बदलाव किया है। पूर्व एसपी अंकित सोनी को हटाए जाने के बाद अब हितिका वसल को उनके स्थान पर गुना का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

 

आइये जानते हैं कौन हैं हितिका वसल?

 

हितिका वसल 2017 बेच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी हैं, जो अपने अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता के लिए जानी जाती हैं। वह मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं और इससे पहले भी विभिन्न जिम्मेदार पदों पर कार्य कर चुकी हैं।पुलिस प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है, जहां उन्होंने नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया है ।

 

आपको बता दें गुना में हाल ही में सामने आए कथित ‘हवाला/नकदी कांड’ के बाद पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल उठे थे।

ऐसे में हितिका वसल जी की नियुक्ति को जिले में कानून-व्यवस्था सुधारने और पुलिस की छवि मजबूत करने के लिए इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें