*घर का रास्ता भटकी बालिका के परिजनों को खोजकर मिलाया*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*गुना पुलिस अधीक्षक के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस की मानवीय पहल*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 

*घर का रास्ता भटकी बालिका के परिजनों को खोजकर मिलाया*

गुना पुलिस अधीक्षक के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्यवाही करते हुए घर से निकली एक नाबालिग बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नाबालिग बालिका घर से चिप्स-कुरकुरे लेने के लिए निकली थी, जो रास्ता भटक जाने के कारण कोतवाली पुलिस को लावारिस अवस्था में मिली । बालिका से उसका नाम एवं माता-पिता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया, किन्तु वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी ।

गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ, स्थानीय लोगों से जानकारी एकत्रित करने एवं अन्य माध्यमों से प्रयास कर बालिका के परिजनों की पहचान सुनिश्चित की गई । निरंतर प्रयासों के उपरांत पुलिस टीम द्वारा बालिका के माता-पिता का पता लगाकर उन्हें सूचित किया गया । तत्पश्चात बालिका को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया, जिस पर परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया । गुना पुलिस द्वारा इस प्रकार की मानवीय एवं त्वरित कार्यवाहियां आमजन में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करती हैं।

गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा, उपनिरीक्षक माधवी तोमर, प्रधान आरक्षक प्रवीण दीवान, आरक्षक प्रकाश ग्वाल, आरक्षक प्राण सिंह एवं आरक्षक शिवराज की सराहनीय भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें