नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है…जहां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक मां ने अपनी 10 साल की बेटी को चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया…घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है….और इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई…जिसे जिला अस्पताल के बाद भोपाल रेफर किया गया है, 13 दिन बाद बच्ची की मौत हो गई है
नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक मां ने अपनी ही 8 साल की मासूम बच्ची को चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया।
इस खौफनाक वारदात ने ममता जैसे पवित्र रिश्ते पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के मुताबिक घायल बच्ची की पहचान युविका राजपूत के रूप में हुई है..और उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था …यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है…जिसमें महिला बच्ची को धक्का देती दिखाई दी…फिलहाल जीआरपी पुलिस इस मामले में जांच कर रही है…







